Jamshedpur (Ratan Singh) : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का आगाज हो गया है. देशभर के पांच लाख से अधिक गांवों और चार हजार से अधिक शहरी इलाकों में अक्षत वितरण के लिए विभिन्न संगठनों के करीब चार लाख से अधिक कार्यकर्ता राम का निमंत्रण देने घर-घर जाएंगे. इसी पुनीत कार्य में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इसे लेकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को टुइलाडुंगरी में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त अक्षत एवं पत्रक वितरण के कार्यक्रमों के लिए बनी टोलियों में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-students-who-set-out-on-a-bicycle-journey-to-twelve-jyotirlingas-reached-the-city/">जमशेदपुर
: साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले प बंगाल के तीन छात्रों का हुआ स्वागत
: साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले प बंगाल के तीन छात्रों का हुआ स्वागत
Leave a Comment