Jamshedpur (Sunil Pandey) : बोड़ाम प्रखंड बाघरा मौजा के के जिलिंगडूंगरी में स्वीकृत डिग्री कालेज निर्माण मामले में भाजपा व आजसू पार्टी भी कूद गई है. दोनो दलों के नेताओं की ओर से मंगलवार को निर्माणस्थल पर सभा करके हर हाल में कॉलेज भवन के निर्माण की हूंकार भरी गई. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि दोनों ने कॉलेज भवन के निर्माण के लिए अनुशंसा की थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कालेज की स्वीकृत प्रदान की. लेकिन वर्तमान सरकारी तंत्र और सरकार की उदासीन रवैया और उनके द्वारा बनाई गई जांच कमिटी द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत कालेज को स्थांतरित किया जा रहा है. रामचंद्र सहिस ने कहा की वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उदासीन है. इस क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कालेज निर्माण की मांग को पिछली सरकार ने शोषित वंचित और अति पिछड़ा क्षेत्र को शिक्षित कर उन्हे रोजगार के अवसर देने का कार्य किया. लेकिन प्रबंधन कमिटी, और दबंग लोगो के प्रभाव में आकर कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है. जो क्षेत्र के लोगो के मनोबल गिराने और उन्हें रोजगार से वंचित करने के समान है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsdpl-union-welcomes-new-md-sandeep/">जमशेदपुर
: टीएसडीपीएल यूनियन ने नए एमडी संदीप का किया स्वागत हर हाल में बनेगा कॉलेज- सहिस
बैठक में मौजूद मैदान में बोड़ाम एवं पटमदा के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, एवं आसपास के ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हर हाल में कॉलेज भवन का निर्माण चिन्हित स्थल पर होगा. बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि मानिक चंद्र महतो, आदित्य महतो, स्वर्धन हांसदा, बनमाली बनर्जी, नरेश सिंह, लक्षुमन सिंह, मेनका किस्कू, देवजनी दास, सुचित्रा सिंह, गणेश महतो, मनबोध सिंह, चित्ररंजन महतो, मदन मुर्मू, छुटुलाल सहीस, मृत्युंजय सिंह, छुटूलाल सिंह, प्रकाश गोप, लक्ष्मण रूईदास, समर गोप, बासुदेव महतो, आदित्य महतो, निर्मल सिंह, माधव महतो, बुद्धेश्वर महतो समेत अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-organized-on-world-hindi-day-at-workers-college/">जमशेदपुर
: वर्कर्स कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment