Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा ने वरीय नेता का लिया आशीर्वाद

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में विधानसभा चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी, पोटका समेत झारखंड के 66 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. इधर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से आधिकारिक घोषणा के दूसरे दिन ही प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी. रविवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने जमशेदपुर महानगर के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, अचिंतम दास, लालचंद सिंह समेत अन्य प्रमुख नेताओं से उनके घर पर मुलाकात की. इन मुलाकातों में वरिष्ठ नेताओं व पार्टी के अभिभावकों ने न केवल उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उन्हें जीत का आशीर्वाद देकर विधानसभा चुनाव में बड़ी विजयश्री की शुभकामनाएं दीं. विशेष रूप से, अभय सिंह की माता ने उन्हें शगुन भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया. पूर्णिमा ने इसे जीत की आधारशिला बताई. इस दौरान पूर्णिमा दास के संग पूर्वी विधानसभा के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-munda-and-villagers-met-social-worker-dr-vijay-singh-gagrai/">Chakradharpur

: समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई से मिले मुंडा व ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही