Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई समर्थक मौजूद रहे. नामांकन से पूर्व विद्युत वरण महतो ने बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा की. यहां से वे पैदल चलकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/life-imprisonment-to-the-murderer-of-wife-who-was-becoming-a-hindrance-in-illicit-relationship/">अवैध

संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

विद्युत वरण महतो की जीत तय

विद्युत वरण महतो के नामांकन के बाद बाहर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है उससे यह साफ है कि विद्युत वरण महतो की जीत तय है. जितना यह साफ है कि कल का सूर्य पूर्व से उदय होगा उतना ही यह साफ है कि विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से जीत रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/discharge-petition-of-money-laundering-accused-mahavir-rungta-rejected/">मनी

लॉन्ड्रिंग के आरोपी महावीर रुंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

भारी मतों से जीत रही भाजपा

विद्युत वरण महतो ने कहा कि पिछली बार जनता ने उनपर भरोसा करते हुए 3 लाख से ज्यादा मतों से जीत दिलाई थी. इस साल जनता उन्हें पांच लाख से ज्यादा मत देकर जीत दिलाएगी. इसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा सीट से तीसरी बात जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही