Search

जमशेदपुर : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजपा महानगर कार्यालय में शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर सांसद ने कहा कि देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद्, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका कहना था एक देश एक निशान एक विधान वर्तमान सरकार उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jmm-workers-conference-will-be-historic-sukhram-oraon/">नोवामुंडी

: ऐतिहासिक होगा झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन – सुखराम उरांव

2024 में 400 सीट पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए हुए है. पिछले नौ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था सहित औद्योगिक क्षेत्र में विकास हुआ है. मोबाइल का 60 प्रतिशत उत्पादन देश में हो रहा है. देश के युवा वर्ग को प्रधानमंत्री पर भरोसा है. सांसद ने कहा कि 2024 में भाजपा 400 सीट पर जीत दर्ज करेगी. सारे विपक्षी एकजुट होकर भी भाजपा को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-painting-competition-organized-on-international-olympic-day/">सिमडेगा

: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के संग पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह, बबुआ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रमेश नाग, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मिथलेश साव, नारायण पोद्दार, कोत्सव रॉय, कमलेश यादव, राधेश्याम तिवारी, संतु बनर्जी, खोखन पायरा, बलदेव भुइयां, रंजीत सिंह, प्रकाश ठाकुर, अनिल शर्मा, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, सूरज यादव, अशोक पासवान, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, रमेश विश्वकर्मा, पवन सोलंकी, विकास बाउरी, गौरव साहू, सुधीर तिवारी, कमल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//