Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा महानगर ने स्मृति दिवस के रूप में मनाया. गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त करने का बीजारोपण किया था. उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयास, उनकी दृष्टि और कार्यों ने एकीकृत भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चेतना को सच्चे अर्थों में जगाने का कार्य किया. आज जब हम उनके बलिदान दिवस पर उन्हें स्मरण कर रहे हैं तो हम न सिर्फ स्वयं के लिए, बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी उनके विचारों को प्रेरणा के रूप में ग्रहण करने पर बल दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-gave-loan-of-five-lakhs-to-five-women-groups-in-telco-and-burmines/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने टेल्को व बर्मामाइंस में पांच महिला समूह को दिलाया पांच लाख का लोन
दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकीकृत भारत के लिए राष्ट्रवाद की सबसे बुलंद आवाजों में से एक हैं. जो सपना जम्मू-कश्मीर को एक करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, जिसके लिए हजारों लोगों ने शहादत दी, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के रूप में पूरा कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ. मुखर्जी की सोच को वास्तविकता में बदल रही है. एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे के माध्यम से मोदी सरकार देश को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है. जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अंतर्गत लाने के तीन वर्ष पूरे होने को हैं. अब जम्मू-कश्मीर का सही मायनों में विकास संभव हो रहा है. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि नए भारत को विश्वगुरु बनाने दिशा में डॉ. मुखर्जी की दृष्टि एक पथ प्रदर्शक की भांति है. भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए रास्तों पर चलकर माँ भारती को परम् वैभव तक ले जाने को कृतसंकल्पित है. इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही