Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रुप में मनाया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. सोमवार को भाजपा महानगर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान भाजपाइयों ने `नेताजी सुभाष चंद्र बोस ज़िंदाबाद` , `भारत माता की जय` के नारे लगाकर नेताजी को स्मरण किया. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा. नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया. विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-of-theft-done-after-dispute-in-partnership/">जमशेदपुर

: पार्टनरशीप में विवाद के बाद किया चोरी का एफआइआर

म्यूजियम बनाने की सरयू राय की घोषणा दिखावा- राकेश सिंह

राकेश सिंह ने विधायक सरयू राय द्वारा सुभाष मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम बनाने और उनकी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा के कई वर्ष बाद भी विधायक द्वारा इस दिशा में कोई पहल ना होना दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है. उन्होंने विधायक द्वारा देश के वीर सपूतों के नाम पर राजनीति करने एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, लकी सिंह राजपूत, बीनानंद सिरका, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, सुंदर लाल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, रमेश बास्के, मोहम्मद मेराज, निकेत सिंह, कुमार आशुतोष, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-congress-took-out-bharat-jodo-yatra-from-bhuiandih-lal-bhatta-to-bhuiandih-gwala-basti/">जमशेदपुर

: जिला कांग्रेस ने भुइयांडीह लाल भट्टा से भुइयांडीह ग्वाला बस्ती तक निकाली भारत जोड़ो यात्रा
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही