Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. शनिवार को साकची जिला कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-government-freed-tripura-from-fear-intimidation-and-violence-modi/">बीजेपी

सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी : मोदी

मानववाद के प्रणेता थे- गुंजन

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पंडित जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म, मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे. समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहते थे. उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए दर्जनों हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही है. हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खडे अंतिम व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करने को कृतसंकल्पित हैं.

अंशदान समर्पित किया

कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग किया. समर्पित संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के मौके पर आर्थिक राशि समर्पित की. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से अंशदान समर्पित किया.

विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया.

ये थे मौजूद

पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, चितरंजन वर्मा, अजय श्रीवास्तव, दीपू सिंह, हरकिशोर तिवारी, राम सिंह मुंडा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, नरेश प्रसाद, अमिताभ सेनापति, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित शर्मा, काजू शांडिल, मिथिलेश साव, अमित सिंह, शशांक शेखर, लकी सिंह राजपूत, रानी ठाकुर, मीली दास, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-be-careful-cold-is-going-to-return-after-24-hours/">धनबाद:

 सावधान ! 24 घंटे बाद फिर लौ’टनेवाली है ठंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही