Search

 
 
 

जमशेदपुर : मन की बात के 100वें संस्करण का चार सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण की भाजपा ने तैयारी की पूरी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ``मन की बात`` की 100वीं कड़ी को पूरे देशभर में ``अभूतपूर्व`` बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है. भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारो विधानसभा के चार सौ से अधिक स्थानों पर लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य रूप से शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banned-gutkha-seized-in-huge-quantity-from-quarter-near-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज के पास क्वार्टर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद

कार्यकर्ताओं में है उत्साह का माहौल

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो पटमदा क्षेत्र के महुलबना पंचायत, पूर्व विधायक मेनका सरदार बागबेड़ा क्षेत्र के साईं मंदिर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव भुइयांडीह पार्क में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे. भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. महानगर अंतर्गत चार विधानसभा के चार सौ से अधिक स्थानों पर बूथ के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हैं. जमशेदपुर महानगर अंतर्गत निवास करने वाले वरीय नेताओं की मौजूदगी में दर्जनों स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही