Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजपा ने बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ने की निंदा की

 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ से हिंदुओं के जान-माल की सुरक्षा की अपील
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बांग्लादेश में तख्तापलट और कट्टरपंथियों द्वारा किये जा रहे हिंसक घटनाओं पर महानगर भाजपा ने चिंता जताई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर आक्रमण हो रहे हैं. वहां देवी-देवताओं के मंदिर तोड़े जा रहे हैं. इस समय बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हमले बढ़ गए हैं और अभी के अराजकता की स्थिति में यह और भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस समय हिंदुओं की दुकानों और घरों पर हमला कर लूटपाट, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना बढ़ गई है. महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी हो रही है. सुधांशु ओझा ने बंगाल में हिंदुओं की रक्षा और उनके सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप की मांग की. बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ को तत्काल शांति सेना भेजकर स्थिति पर नियंत्रण करने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि अगर हालात वहां की पुलिस और सेना नहीं संभाल पा रही है तो इस स्थिति में बांग्लादेश 1971 की तरह भारत सरकार से मदद लें. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-youth-commits-suicide-by-hanging-himself/">Kiriburu

: युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

झारखंड हाई कोर्ट भी जता चुकी है चिंता

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने झारखंड सरकार से अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने भी बंगलादेशी घुसपैठियों को जटिल समस्या मानकर उनकी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए झारखंड सरकार से ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है. इस मामले को भाजपा ने भी कई मंचों पर प्रमुखता से उठाते हुए झारखंड सरकार को बंगलादेशी घुसपैठियों के रवैये और क्रियाकलापों पर लगातार आगाह किया है. कहा कि अगर झारखंड सरकार राज्य की तेजी से बदल रहे डेमोग्राफी चेंज पर अब भी नही संभली तो आने वाले दिनों में बांग्लादेश जैसे हालात झारखंड में भी हो सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही