Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटे भाजपाई, वॉल पेंटिंग का किया लोकार्पण

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के `मन की बात` का 100वां संस्करण 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर के भाजपाई तन मन से जूट गए हैं. कार्यक्रम में जहां कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. वहीं इसका प्रचार प्रसार कराने के लिए आकर्षक वॉल पेंटिंग करायी जा रही है. बुधवार को वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया. गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर बनाये गए वॉल पेंटिग का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधिवत लोकार्पण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-start-ups-play-an-important-role-in-the-development-of-the-nation-pathak/">जमशेदपुर

: स्टार्ट-अप  राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं – पाठक

लोगों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील

इस मौके पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी `मन की बात` कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे. आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले मन की बात का 100 वां संस्करण राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासियों के प्रयासों को समर्पित है. बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी संबोधन के लाइव प्रसारण की रूपरेखा बनाई जा रही है. पार्टी का यह प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, और सभी को राष्ट्र निर्माण में साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree/">जमशेदपुर

: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही