Search

 
 
 

जमशेदपुर :  भाजपा भारत की उन्नति के संकल्प को समर्पित- काले

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने साकची कालीमाटी रोड़ पर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर श्री काले ने कहा कि भारत की उन्नति के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी एक प्रखर विचार है, एक गहन सोच है, एक मजबूत परिवार है. वटवृक्ष रुपी भाजपा दशकों से डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, कुशाभाऊ ठाकरे,अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे अनेकों महापुरुषों के तप, त्याग और परिश्रम से अभिसिंचित हो कर आज देश के हर गांव, हर जिले, हर प्रदेश में पहुंच पायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beat-giridih-by-225-runs-west-singhbhum-and-bokaro-also-won/">जमशेदपुर

ने गिरिडीह को 225 रनों से हाराया, पश्चिम सिंहभूम और बोकारो भी जीते

पार्टी अंत्योदय के मार्ग पर अग्रसर

राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों को आत्मसात कर अंत्योदय के मार्ग पर अग्रसर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है.हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नित नए आयाम छू रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-high-court-seeks-report-from-dc-on-bagbeda-housing-colony-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा हाउसिंग कालोनी जलापूर्ति योजना पर हाई कोर्ट ने डीसी से मांगी रिपोर्ट  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही