Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जन जागरूकता अभियान

  • हेमंत सरकार की वादा खिलाफी का घर-घर वितरित किया पंपलेट
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आयोजित आक्रोश रैली को लेकर बुधवार को गोलमुरी मंडल की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया. मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में कैलाशनगर के सभी घरों में लोगो के बीच युवा आक्रोश रैली से संबंधित पंपलेट का किया गया वितरण, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव उपस्थित थे. दिनेश कुमार ने कहा की 2019 के विधानसभा चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने युवा और महिलाओं से वादा किया था की उनकी सरकार बनेगी तो प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, साथ ही बेरोजगार युवाओं को प्रत्येक माह 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे, पीजी पास युवाओं को 7 हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे, इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-demolition-of-150-houses-in-indra-nagar-and-kalyan-nagar/">Jamshedpur

: इन्द्रा नगर और कल्याण नगर के 150 मकान तोड़े जाने का मामला
महिलाओं को 2500 रुपया चूल्हा चौका खर्चा देंगे, अनुबंधित कर्मियों को स्थाई करेंगे और भी कई वादे इन्होंने जनता से किया था. लेकिन एक भी वादा पूर्ण नहीं किए और आज फिर से जनता को लोक लुभावने वादे की झांसे में फंसाने का कार्य कर रहे हैं. भारतीय जानत युवा मोर्चा इन सब मुद्दो को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ 23 अगस्त को रांची के सड़को पर एक लाख युवाओं के साथ प्रदर्शन करने वाली है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bolani-contract-labor-unions-agitation-continues-for-the-second-day/">Kiriburu

  :  बोलानी ठेका मजदूर संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
इस प्रदर्शन में जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में भागदारी होगी तो हम सभी अपने क्षेत्र से निकल कर रांची चलें और अपने आने वाले भविष्य के निर्माण में सहायक बने. जन जागरूकता अभियान में प्रोबीर चटर्जी राणा, नवजोत सोहेल, अभिमन्यु सिंह, विनोद झा, श्रीनु राव, सुरेंद्र सिंह शिंदे, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, कैप्टन सिंह, रंजित कुमार सिंह, दीपक सिंह, भोला क्षत्रिय, दिनेश शर्मा, अमरेंद्र कुमार, पीयूष कुमार, शेखर पांडे आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-savitribai-phule-kishori-samriddhi-yojana-will-be-promoted-through-vehicle/">Chaibasa

  : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना वाहन से होगा प्रचार-प्रसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही