Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा ने बैठक कर रांची के सम्मलेन को सफल बनाने पर की चर्चा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : रांची में 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से विशाल जनजाति सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. जनजाति सम्मेलन की सफलता एवं इसमें व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई. मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू जिला, जिला के प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्यरूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-central-gurdwara-management-committee-congratulated-the-new-chief-minister-champai-soren/">जमशेदपुर

: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दी बधाई

भागीदारी को लेकर हुई चर्चा

इस दौरान रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले जनजाति सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर के जनजातीय समाज की सक्रिय एवं अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई. बैठक में सम्मेलन की सफलता के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई. जिसमें जिला संयोजक रमेश बास्के एवं सह संयोजक विजय सोय को बनाया गया. बैठक में जनजाति सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं व आमजनों के भाग लेने की रूपरेखा बनाई गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-grand-parents-day-organized-at-kv-meghahatuburu/">किरीबुरु

: केवी मेघाहातुबुरु में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन

सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक बनाये गए है. जिसमें जुगसलाई विधानसभा संयोजक शरद सिंह सरदार एवं सह संयोजक गणेश सोलंकी व माला मुंडा, पोटका विधानसभा संयोजक खेला राम बेसरा एवं सह संयोजक- ईश्वर सोरेन, पश्चिम विधानसभा संयोजक दीपक सुंडी एवं सह संयोजक विनोद उमंग, पुर्वी विधानसभा संयोजक चांदमुनी कुंकल एवं सह संयोजक रमेश नाग को बनाया गया है. इसके साथ ही, चारों विधानसभा के सलाहकार के रूप में मेघलाल टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक में मनोज सरदार, गुलशन टुडू, मनोज बोदरा, गणेश भूमिज, वीरेन मुर्मू, सुभाष महाली, फिलिप तिर्की, सुशील हेस्सा, संजय मुंडा, भूषण मुर्मू, समीर तिर्की, विनोद मांझी, अनिल टुडू अमित मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही