Search

 
 
 

जमशेदपुर : संगठनात्मक कार्य और लोस चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विजय संकल्प के साथ तैयारी में जुटी भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट सभागार में सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक जीतू चरण राम, सासंद विद्युत वरण महतो एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू मुख्यरूप से शामिल हुए. इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न अभियान के संयोजक एवं सह संयोजक के साथ लोकसभा विस्तारक मौजूद थे. बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. इसमें अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर में चल सांगठनिक कार्यक्रमों और संपन्न हुए कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमें बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करना है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sarna-dharma-prayer-meeting-cum-meeting-organized-in-bandgaon/">चक्रधरपुर

: बंदगांव में सरना धर्म प्रार्थना सभा सह मिलन समारोह आयोजित

जल्द कार्यकर्ता सम्मेलन होगा आयोजित

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने जमशेदपुर महानगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली. वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे. जिसमें विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-champai-sorens-government-will-win-with-a-huge-majority-in-the-floor-test-in-the-presence-of-hemant-dogar/">चाईबासा

: हेमंत की उपस्तिथि में फ्लोर टेस्ट में सीएम चंपाई सोरेन की सरकार भारी बहुमत से जीतेगी : डोगर

यह थे उपस्थित

इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, लोकसभा विस्तारक विनय शांडिल्य, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव रॉय, पवन अग्रवाल, सुबोध झा, अमिताभ सेनापति, धर्मेन्द्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद नेसार, अजीत कालिंदी समेत मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, सुरेश शर्मा, दीपक झा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, हन्नु जैन, पवन सिंह, मंटू चरण दत्ता, शांतनु मुखर्जी, प्रधान महतो, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, संदीप शर्मा बौबी, हलधर दास, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविंद्र नाथ सरदार, सुदीप डे व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही