Search

जमशेदपुर : माइक्रो डोनेशन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक

Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ पर मजबूत रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है. बड़े लक्ष्य को केंद्रित कर पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है. इसी क्रम में शनिवार को पार्टी की महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की कामकाजी बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडल अध्यक्षगण मौजूद थे. इसमें 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा देशभर में मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से वर्चुअल संवाद सह संबोधन एवं नमो एप्प विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर एवं माइक्रो डोनेशन समेत अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रेजेंटेशन कर नमो एप्प विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनाने एवं माइक्रो डोनेशन की जानकारी दी गयी. बैठक के दौरान जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बूथों के गठन संबंधी जानकारी साझा की गई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-worshiped-akshat-and-invitation-letter-distributed-from-house-to-house-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में घर-घर बांटा गया पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र 

मतदाता सूची को अपडेट करने का निर्देश

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मंडल अध्यक्षगण जल्द से जल्द अपने मंडल अधीन बूथों पर बीएलए 2 की नियुक्ति करें एवं मतदाता सूची को अपडेट कर लें. हम सभी को बचे कम समय में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना एवं मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य गंभीरता से लेकर इसे समय पर पूर्ण करना है. बैठक के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल महामंत्री संतोष कुमार ने किया. मौके पर पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, भरत सिंह, जटाशंकर पांडेय अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे.इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-register-case-against-forest-department-officials-in-elephant-death-case/">जमशेदपुर

: हाथी की मौत मामले में वन विभाग के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp