Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूल टॉपर बनने पर पूनम कुमारी को भाजपा ने सम्मानित किया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जैक बोर्ड की मेट्रिक की परीक्षा मे 91.2% अंक लाकर स्कूल टॉपर हुई छात्रा पूनम कुमारी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने चॉकलेट, पेन और कॉपी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर कुलवंत सिंह बंटी ने पूनम को आश्वस्त किया कि उसका नामांकन किसी अच्छे कॉलेज में कराएंगे, जिसका खर्च वे स्वयं उठाएंगे और उसे आगे भी हरसंभव मदद का वादा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने की जरुरत है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-world-environment-awareness-day-celebrated-in-forest-rest-house-complex/">चक्रधरपुर

: वन विश्रामागार परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस
देश में महिलाएं नए मुकाम हासिल कर रही है. उन्होंने समाज के लोगो से बेटियों को आगे पढ़ाने का आवाहन किया. पूनम कुमारी ईस्ट प्लांट बस्ती की रहने वाली है. मौके पर महेंद्र रजक, रितेश झा, सौरभ श्रीवास्तव, कुणाल सिंह, सतवीर सिंह, सत्येंद्र रजक, रविजेंट सिंह, मिंटू मिश्रा, मीना देवी, लक्ष्मी यादव व अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही