Search

 
 
 

Jamshedpur : चुनाव आयोग को गुमराह कर रही है भाजपा - परितोष सिंह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने छोटा गोविंदपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयोग को झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले वालों पर अविलंब प्रशासन को जांच कर प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए. छोटगोविंदपुर में 15 अक्टूबर 3:30 के बाद किसी भी प्रकार का कोई शिलान्यास कार्यक्रम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जांच होने पर दूध का दूध एवं पानी का पानी हो जाएगा. सभी कार्यक्रम की फोटो डेट और टाइम के साथ मौजूद है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को शिलान्यास और उद्घाटन में अंतर समझ में आना चाहिए. कोई लोकलुभावन योजना का शिलान्यास नहीं हुआ है. बल्कि कार्य पूरा होने पर योजनाओं का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी संभावित हार से घबरा गई है. उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-of-demand-work-campaign-in-mnrega-scheme-in-bahda-village/">Kiriburu

: बहदा गांव में मनरेगा योजना में काम मांगो अभियान की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही