Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा में दो गुटों में विवाद के बाद अब जिला पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को हिरासत में लिया है. सोमवार सुबह पुलिस की एक टीम उनके काशीडीह स्थित आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर बिष्टुपुर थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सिटी एसपी, डीएसपी पुलिस बल के साथ सुबह करीब 5 बजे अभय सिंह के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया. अभय सिंह को किस मामले में हिरासत में लिया गया है इसकी जानकारी पुलिस ने नही दी है. फिलहाल पुलिस अभय सिंह से पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
Last Updated: Apr 10, 2023 12:00 AM (IST)