Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धनबाद के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि महाशिवरात्री पर हिंदू आस्था के केंद्र देवघर में धारा 144 लागू कर दी गई है. जबकि उसी दिन जमशेदपुर के दोमुहानी (संगम) में स्वास्थ्य मंत्री शाही स्नान एवं स्वर्णरेखा आरती के बहाने जमावड़ा लगवा रहे हैं. हिंदू देवी-देवताओं की शरण में जाना एवं अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति वे वोट बैंक की खातिर कर रहे हैं. लेकिन हिंदू जन मानस उनकी चाल समझ गया है. महाशिवरात्री के बाद दोमुहानी घाट का गंगा जल से शुद्धिकरण किया जाएगा. साथ ही सभा करके उनकी पोल खोली जाएगी. भाजपा नेता ने कहा कि देवघर में धारा 144 लगने से वहां की जनता निराश है. स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे सरकार के हिंदू विरोधी निर्णय के विरोध में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर होती है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marine-drive-garbage-dumping-site-will-be-made-into-a-grand-park-with-public-cooperation-banna-gupta/">जमशेदपुर
: मेरीन ड्राइव कचड़ा डंपिंग स्थल को जन सहयोग से भव्य पार्क बनाया जाएगा- बन्ना गुप्ता वोट बैंक के लिए कलमा व चालिसा पढ़ रहे
अभय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री पर एक खास समुदाय को प्रश्रय देने का आरोप लगाया. कहा कि उक्त खास समुदाय चाहे हुड़दंग करे, तस्करी करे. उक्त समुदाय का आतंकवादी या उग्रवादी पकड़ा जाय. स्वास्थ्य मंत्री चुप्पी साध लेते हैं. जब जमीन खिसकने लगती है तो कभी कलमा तो कभी हनुमान चालिसा पढ़ने लगते हैं. यहा सारा कुछ वोट बैंक की राजनीति के तहत किया जा रहा है. लेकिन हिंदू समाज जाग चुका है. ऐसी हरकत करने वालों को वह जरूर सबक सिखाएगा. कहा कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी मंत्री की दोहरी मानसिकता की अभियान चलाकर पोल खोलेगी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindu-janajagaran-manch-warns-of-agitation-against-central-transport-company/">जमशेदपुर
: सेंट्रल ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ हिंदू जनजागरण मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी [wpse_comments_template]
Leave a Comment