Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारह वर्ष पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर हुए भाजपा नेता, केस चार्ज करवाया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बारह वर्ष पुराने एक मामले में बुधवार को सात भाजपा नेता कोर्ट में हाजिर हुए. इस दौरान कोर्ट ने केस चार्ज किया तथा अगली सुनवाई पर सभी को उपस्थित होने का निर्देश दिया. वर्ष 2012 में भारत वंद के दौरान भाजपाइयों ने मानगो में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तोड़फोड़ की थी. बैंक प्रबंधक के द्वारा इस संबंध में एक केस दर्ज कराया गया था. घटना के दिन गिरफ्तार सभी लोगों को मानगो थाना से अस्थायी जमानत मिल गई. लेकिन बाद में कोर्ट ने गैर जमानतीय धारा होने के कारण सभी की थाना से मिली जमानत को खारिज कर दिया. जिसके बाद सभी की ओर से कोर्ट से अग्रिम जमानत करवायी गई. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. उनमें भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,विकास सिंह, मनोज सिंह, टोनी सिंह, सूरज नारायण, राजेश सिंह एवं सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steels-qrt-removes-encroachment-from-bhuiandih-gwalabasti/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह ग्वालाबस्ती से टाटा स्टील की क्यूआरटी ने हटाया अतिक्रमण

कोर्ट से जल्द ट्रायल पूरा करने की मांग

भाजपा नेताओं के अधिवक्ता मनप्रीत सिंह एवं संजीव रंजन बरियार ने सभी लोगों की अग्रिम जमानत कराते हुए आज केस को चार्ज करवाया. साथ ही अदालत में अर्जी दाखिल कर सभी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को झूठा बताया. अधिवक्ताद्वय ने कहा कि मुकदमे का बारह वर्ष बीत गया है और न्यायालय के द्वारा निर्दोष लोगों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं बनता है. इसलिए मामले का ट्रायल करते हुए जल्द सुनवाई पूरी कर इसे खत्म खत्म किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-teachers-and-non-teaching-staff-demanded-adjustment-from-the-governor/">जमशेदपुर

: इंटर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राज्यपाल से समायोजित करने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही