Search

 
 
 

जमशेदपुर : पारिवारिक विवाद में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय कृष्णा यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना कृष्णा की कथित पत्नी रीमा सिंह ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर कृष्णा को फंदे से उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. कृष्णा भाजपा नेता था और मानगो में मिक्चर की दुकान चलाता था. इधर सूचना पाकर कृष्णा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. अस्पताल पहुंचे कृष्णा के मामा महेंद्र ने कथित पत्नी रीमा पर हत्या का आरोप लगाया है. महेंद्र ने बताया कि 1 जून को कृष्णा की शादी चंपारण में होने वाली थी. तीन दिनों बाद उसका तिलक था. [caption id="attachment_648121" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BJP-NETA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृत भाजपा नेता कृष्णा यादव का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-44-degree-and-examination-center-made-in-remote-village-life-in-danger/">जमशेदपुर

: तापमान 44 डिग्री और सुदूर गांव में बना दिया गया परीक्षा केंद्र, जान खतरे में

शादीशुदा महिला के साथ घर वालों से अलग रहता था कृष्णा

कृष्णा की कथित पत्नी रीमा सिंह ने बताया कि वह कृष्णा के साथ बचपन से रही है. साल 2012 में घर वालों ने उसकी शादी बस्ती के ही सोनू चंद्रा से करवा दी. सोनू से उसे एक बेटा और एक बेटी है. शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. साल 2018 में सोनू ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद उसने कृष्णा से मंदिर में शादी कर ली. कृष्णा उसे अपने घर वालों से अलग फ्लैट में रखता था. 20 मई को कृष्णा अपने गांव गया था. वह अपने मायके में रह रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-driving-schools-are-running-indiscriminately-in-the-city-drivers-are-being-made-in-a-month/">जमशेदपुर

: शहर में धड़ल्ले से चल रहे हैं फर्जी ड्राइविंग स्कूल
बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था, जिसमें कृष्णा की भी दुकान टूट गई. रीमा ने बताया कि उसने बुधवार की रात कृष्णा के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में डाली थी जिसको लेकर कृष्णा से विवाद हो रहा था. आज सुबह कृष्णा मायके आया और फ्लैट की चाबी लेकर चला गया. थोड़ी देर बाद उसने फोन किया और वीडियो कॉल पर आने को कहा. कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं कहा और फोन काट दिया. जब वह फ्लैट गई तो फ्लैट का दरवाजा बंद पाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही