Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा नेता दिनेश कुमार के पुत्र यश को 12वीं में मिला 82% अंक

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  टेल्को स्थित चिन्मया विद्यालय में विज्ञान (गणित) का छात्र यश कुमार ने सीबीएसएसी 12वीं की परीक्षा में 82% अंक प्राप्त किया है. यश जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार का पुत्र है. दो वर्ष पूर्व कोविड संक्रमणकाल के दौरान उसका दाखिला विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में हुआ था. इससे पहले यश रांची में रहकर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा था. वहां 10वीं में उसने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया था. पुत्र की उपलब्धि पर पिता दिनेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि कोविड की नई चुनौती के मध्य नये स्कूल में दाखिला लेकर जल्दी से उसी माहौल में ढलना आसान नहीं होता. कम समय में बेहतर उपलब्धि पर पर उन्होंने अपने पुत्र की तारीफ की. कहा कि प्योर साईंस में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर जेठुमल परिवार गौरवांवित है. वहीं यश कुमार अच्छे परिणाम का श्रेय अपने माता पिता सहित स्कूल शिक्षकों को और ट्यूशन टीचर को दिया. साथ ही स्कूली मित्रों और सहकर्मियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shri-ram-divine-academy-gamharias-examination-result-was-100-percent/">आदित्यपुर

: श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही