Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : पूर्व विदेश मंत्री के खिलाफ भाजपा नेता ने थाना में की शिकायत

  • कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के भारत में तख्ता पलट से जुड़े बयान पर बिफरी भाजपा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व सज्जन कुमार के "भारत में भी संभव है तख्ता पलट" से जुड़े बयान का भाजपा नेता अभय सिंह ने कड़ी निंदा की. इस बयान को देश विरोधी बताते हुए उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ साकची थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में भाजपा नेता ने कहा कि विगत एक सप्ताह से बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद भारी हिंसा हुई. इसमें अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या, लूट, दंगा, महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसी घटना हुई. भारत के लोग इस दर्द को भावनात्मक रूप से व्यक्त कर रहे थे. यह मामला भले ही बांग्लादेश का है, परंतु यहां के जनमानस को बहुत ही दर्द है क्योंकि वह क्षेत्र कभी भारत माता का अभिन्न हिस्सा था. इसे भी पढ़ें : Sonua">https://lagatar.in/sonua-saplings-planted-in-diggilota-on-world-tribal-day/">Sonua

: विश्व आदिवासी दिवस पर दिग्गिलोटा में किया पौधरोपण
कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस संदर्भ में कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश में तख्ता पलट जैसी घटना हुई है, उसी प्रकार यह भारत में भी होगा. इसी तरह की टिप्पणी कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने भी की. अभय सिंह ने बताया कि ये दोनों कांग्रेस के बड़े नेता हैं. भड़काऊ और अमर्यादित भाषण देकर ये लोग भारत में हिंदुओ के विरुद्ध दंगा भड़काना चाहते हैं. यह इन लोगों का कुत्सित प्रयास है. उन्होंने थाना प्रभारी से इन दोनों नेताओं पर अशांति, दंगा, हिंदू विरोधी हिंसा फैलाने तथा साथ ही राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. शिकायत के दौरान साकची थाना में अभय सिंह के साथ कई अन्य भाजपाई भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही