Search

 
 
 

जमशेदपुर : कार्रवाई करने में सुस्ती दिखा रहे इओ को भाजपा नेता ने दी रिवाइटल की गोली

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : भाजपा नेता विकास सिंह ने शनिवार को मानगो नगर निगम के कार्यालय पहुंचे और कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) सुरेश यादव से मुलाकात की. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देते हुए कहा कि विगत छः माह से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने आप्त सचिव को आगे करके एनएच 33 आनंद विहार कॉलोनी में करोड़ों रुपये की लागत से छः मंजिला कार्यालय का निर्माण आदिवासी जमीन पर करवा रहे है. इसको लेकर नगर निगम के कार्यालय के ईमेल व कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर से लिखित शिकायत भी की गयी. शिकायत के बाद भी आज तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया. कार्यालय में भाजपा नेता विकास सिंह व अन्य लोगों ने `मंत्री से डरना बंद करो, संविधान की धज्जियां उड़ाना बंद करो के नारे भी लगाए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-foundation-stone-of-club-building-construction-work/">चाकुलिया

: विधायक ने किया क्लब भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

संविधान की रक्षा के लिये आत्मदाह किया जायेगा : विकास सिंह

विकास का कहना था कि कार्यालय का निर्माण मामला मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़ा होने के कारण कार्यपालक पदाधिकारी किसी भी तरह का जवाब देने से डर रहे है. मंत्री हो या संत्री कानून सबके लिए बराबर है. अगर कार्यपालक अभियंता को रिवाइटल खाने के बाद भी कानून सम्मत काम नहीं करेंगे तो उनके कार्यालय में संविधान की रक्षा और मंत्री के भय को खत्म करने के लिए आत्मदाह किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-meeting-concluded-at-ayush-health-and-wellness-center/">चाकुलिया:

आयुष हेल्थ और वेलनेस सेंटर में बैठक संपन्न

ये थे उपस्थित

मौके पर विकास सिंह, विजय सिंह, विजय ओझा, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा , अजय लोहार, जीतू गुप्ता, सुजीत कुमार, मनोज रॉय, नन्हे खान, तौसीफ खान, नीरज साव, मनोज शर्मा, राकेश मंडल और धर्मेंद्र पांडे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही