Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट से बच्चे के ऑपरेशन के लिये जुटाये रुपये

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : बागबेड़ा अंतर्गत हरहरगुट्टु निवासी आकाश साहू के सात वर्षीय पुत्र खुशवंत साहू के दोनों ही आंखों के ऑपरेशन के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये की आवश्यकता थी. वित्तीय कठिनाईयों से जूझ रहे आकाश ने इस आशय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर, अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए मदद का आग्रह किया था. आकाश ने बताया कि उनके बेटे खुशवंत का कुछ दिन पहले शहर के एक नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था. लेकिन गलत इलाज होने की वजह से खुशवंत की आंखें ज्यादा खराब हो गयी. नेत्र चिकित्सकों ने खुशवंत का इलाज बड़े अस्पताल में करवाने की सलाह दी, इसके बाद चेन्नई के शंकर नेत्रालय से संपर्क किया गया. अस्पताल ने 18 अगस्त को इलाज के लिए समय दिया और ऑपरेशन का अनुमानित खर्च डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-ace-stolen-in-front-of-the-house-complaint-in-the-police-station/">जमशेदपुर

: घर के सामने खड़ी टाटा एस चोरी, थाने में शिकायत

दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आकाश साहू की पीड़ा को समझते हुये दिनेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विस्तृत जानकारी देते हुये एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने 13 अगस्त को अपने फेसबुक पेज सहित ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प पर अपील करते हुए लोगों से आकाश की मदद करने का आग्रह किया. दिनेश की अपील से तीन दिनों के अंदर ही सात वर्षीय खुशवंत के नेत्र ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये जुटा लिये गए. दानदाताओं ने सीधे आकाश के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-block-level-meeting-cum-workshop-of-fln-volunteers-organized/">मझगांव

: एफएलएन वॉलंटियर्स की प्रखंड स्तरीय बैठक सह कार्यशाला आयोजित

दान-दाताओं के प्रति जताया आभार

इलाज के लिए जरूरी राशि जुट जाने से आकाश बेहद खुश है. उन्होंने दिनेश व सभी दान-दाताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. मुहिम की सफलता पर दिनेश ने कहा कि यह सुकून देने वाली खबर है, किसी अंजान की मदद के लिए मात्र एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपील से अनेक लोग आगे आये. मदद के लिए उठे उन हाथों को ईश्वर और सामर्थ्य प्रदान करें ताकि वे और भी जरूरतमंद की मदद कर सकें. दिनेश ने बच्चे के सफल ऑपरेशन की कामना भी की. फिलहाल आकाश अपने पुत्र के साथ चेन्नई में है और वे ऑपरेशन करवाकर जल्द लौटेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही