Search

जमशेदपुर: सड़क हादसे में भाजपा नेता की पत्नी की मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित कोवाली गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
 
जानकारी के अनुसार खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोवाली बाजार के पास एक टाटा मैजिक वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रिंती महाली गंभीर रूप से घायल हो गईं.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही