Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा नेताओं ने भारत बंद को बताया सुपर फ्लॉप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अग्निपथ योजना में विपक्षी दलों के समर्थन वाले भारत बंद को सुपर फ्लाप बताया. उन्होंने कहा कि बंद को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया. बंद के समर्थन में आम जनता कही नहीं दिखी है. विपक्ष के समर्थन वाला भारत बंद को जनता ने नकार दिया है. कुछ जगहों पर कुछ नेता सड़कों पर दिखे लेकिन आम जनता ने बंद से खुद को दूर रखा. अग्निपथ स्कीम पर जनता प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के साथ खड़ी है. भारत बंद का झारखंड सहित देश भर में कहीं बड़ा असर नहीं दिखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-the-president-and-vice-president-of-mini-sadan-on-22nd-preparations-complete/">जमशेदपुर

: मिनी सदन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 22 को, तैयारियां पूरी
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा युवाओं को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया गया. लेकिन योजना की वास्तविकता सामने आने पर युवा वर्ग समेत देश की जनता ने खुदको इससे अलग रखा. उन्होंने कहा कि झारखंड में बंद को बेअसर कर जनता ने विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति पर करारा तमाचा मारा है. उन्होंने विश्वास जताया कि अग्निपथ योजना के माध्यम से युवा वर्ग और अधिक सशक्त और समृद्ध बनेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही