Search

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में हुए हिंसा मामले में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर में हुए हिंसा की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर में उपद्रवी तत्वों द्वारा जटाधारी शिव मंदिर पर पथराव कर हिंसा फैलाई गई, उपद्रवी तत्वों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए. नेताओं ने कहा कि जिस तरह से निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पक्षपात करते हुए हिन्दू नेताओं पर कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-can-apply-online-till-april-26-for-apprentice/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील अप्रेंटिस के लिए 26 अप्रैल तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
नेताओं ने कहा कि कदमा हिंसा की जांच सीबीआई अथवा झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से होना चाहिए, ताकि हिंसा की साजिश रचने वाले एवं हिंसा में सम्मिलित तत्वों की पहचान कर उन्हें सजा मिले. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व गृह सचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जेबी तुबीद, पूर्व आईजी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महानगर महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, कदमा मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp