Search

 
 
 

जमशेदपुर : लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपाइयों ने जतायी खुशी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर एक ओर जहां देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष है. तो वहीं, दूसरी ओर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशियां व्यक्त की. शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर खुशियां साझा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को एवं आमजनों का मुंह मीठा कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये और हाथों में आडवाणी जी के बड़ी तस्वीरों को लेकर भारत माता की जय, भाजपा जिन्दाबाद, लाल कृष्ण आडवाणी जिन्दाबाद और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारों से कार्यालय परिसर क्षेत्र गुंजायमान कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cbi-should-investigate-jharkhand-cgl-competition-exam-rigging-ramhari-gop/">चाईबासा

: झारखंड सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा धांधली का हो सीबीआई जांच : रामहरि गोप

फैसले पर जताई खुशी

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसला पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान अनेक भूमिकाओं में देश के विकास, राजनीति और राष्ट्र नीति में अपना अतुलनीय और प्रेरणास्पद योगदान दिया है.  एल के आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और हर्ष का विषय है. उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, निशांत कुमार, सुबोध झा, बिनोद राय, चंचल चक्रवर्ती, संजय सिंह, राजेश सिंह, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, संजीत प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही