Search

 
 
 

जमशेदपुर : इमरजेंसी के विरोध में भाजपा महानगर ने मनाया काला दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा महानगर ने रविवार को काला दिवस मनाया. बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत शहर के प्रबुद्धजन मुख्यरूप से सम्मिलित थे. इस दौरान इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देशवासी आजादी के बाद जितने हर्षित थे. उतने सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के बाद काफी मायुस हुए. कांग्रेस ने देश में संविधान को नष्ट करने का पाप किया है. लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हए पार्टी ने आज काला दिवस मनाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-demanded-tsuisl-to-provide-electricity-to-all-houses-in-kebul-town-and-basti/">जमशेदपुर

: केबुल टाउन व बस्ती में टीएसयूआईएसएल से सभी घरों में बिजली देने की सरयू राय ने मांग की

कांग्रेस देश के लिए खतरनाक : सांसद

सांसद ने कहा कि आज के युवाओं को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस देश के लिए कितनी खतरनाक है. उन्होंने आपातकाल में भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के योगदान को अविस्मरणीय बताया. कहा कि उन दिनों आंदोलन में सबसे ज्यादा जेल जाने और यातनाएं सहने वाले जनसंघ के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक थे. भारतीय लोकतंत्र में 25 जून 1975 का वह काला दिन कांग्रेस की निरंकुशता के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा. कांग्रेस की तानाशाही के कारण एक तरफ जहां देश के विरोधी दलों के लोकप्रिय नेताओं को जेल जाना पड़ा. वहीं पूरी दुनिया में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मसार किया गया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, नवल किशोर बर्णवाल, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही