Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा महानगर ने निकाली हेमंत सरकार की शवयात्रा

 
Jamshedpur : राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के खिलाफ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा आक्रमक होकर सड़क पर उतरी, रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार की शवयात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची बड़ा गोलचक्कर तक सरकार विरोधी नारों के साथ शवयात्रा निकालकर झारखंड सरकार का पुतला फूंका. इस मौके गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है. पूरे प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची हुई है. हेमंत सरकार के संरक्षण में अवैध खनन के जरिये राज्य सरकार को मिलने वाला राजस्व एक परिवार के पास जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए, अपने नाम पर पत्थर खदान की स्वीकृति ली. पिछले दिनों आई ए एस अधिकारी के करीबियों के आवास से करोड़ों रूपये ईडी ने बरामद किए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/BJP-SHAVYATRA-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yellow-alert-issued-in-jharkhand-regarding-asani-storm-there-will-be-intermittent-rain/">जमशेदपुर

: झारखंड में “असानी” तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी, रूक-रूककर होगी वर्षा
जब ईडी ने भ्रष्ट अधिकारियों की लूट कांड को उजागर किया तो कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां भ्रष्ट अधिकरियों पर कार्रवाई के बजाय इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी घटनाओं ने पूरे देश में झारखंड की साख को धूमिल किया है. इस दौरान रीता मिश्रा, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव कुमार, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, संजीव कुमार, नीरज सिंह, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, लक्की सिंह राजपूत, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, ध्रुव मिश्रा, संजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, हेमेंद्र जैन हन्नु, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, ह्नन्नी परिहार, अमित सिंह, अमन मिश्रा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही