Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजपा महानगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक-एक बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को किशोर संघ में बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह ने कहा बूथ सशक्तीकरण अभियान के दूसरे चरण के कार्यों को बिन्दुवार बारीकियों से विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं. सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गए हैं जो आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तीकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क को तेज करेंगे. इसके साथ ही, जनता के बीच पहुंचकर राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे. संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-foundation-stone-of-football-stadium-amid-uproar/">चाकुलिया
: हंगामा के बीच विधायक ने किया फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास
: हंगामा के बीच विधायक ने किया फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास
Leave a Comment