Search

 
 
 

Jamshedpur : स्व राधेश्याम अग्रवाल को भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी के अन्य नेताओं दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हिंदी दैनिक ‘उदितवाणी’ के संस्थापक सह संपादक रहे राधेश्याम अग्रवाल (84 वर्ष) के निधन पर जिला भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. राधेश्याम अग्रवाल के निधन को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा है कि स्व राधेश्याम अग्रवाल को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका संपूर्ण जीवन मूल्य आधारित पत्रकारिता को समर्पित रहा. उन्हें व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों पत्रकारिता का विशेष अनुभव था. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/bjp-expressed-objection-to-chief-ministers-meeting-with-hemant-soren-in-jail-complained-to-election-commission/">हेमंत

सोरेन से जेल में मुख्यमंत्री की मुलाकात पर भाजपा ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत
इससे पहले, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये. वहीं, जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उन्होंने श्रद्धाजंलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान सुधांशु ओझा ने दिवंगत राधेश्याम अग्रवाल के बड़े पुत्र उदित अग्रवाल समेत परिजनों का ढांढ़स बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. अनिल मोदी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक जताया है. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/cm-champai-and-kalpana-soren-attended-the-meeting-of-india-block-said-will-win-14-lok-sabha-seat-of-jharkhand/">इंडिया

ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए सीएम चंपाई व कल्पना सोरेन, कहा, झारखंड की 14 सीटों पर चुनाव जीतेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही