Jamshedpur (Sunil Pandey) : आरक्षण समेत अन्य मांगो को लेकर बुधवार को महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित धरना में काफी संख्या में मोर्चा से जुड़े नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे. धरना के उपरांत राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र डीसी को सौंपा गया. जिसमें झारखंड में ओबीसी का आरक्षण तय करने, आरक्षण के तहत नगर निकायों का चुनाव करवाने, मनरेगा मजदूरों को उचित मेहनताना प्रदान करने सहित आधा दर्जन मांगें शामिल हैं. धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की ओर से ओबीसी का आरक्षण तय कर दिया गया था. लेकिन सत्ता बदलने के बाद हेमंत सोरेन ने उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. वगैर आरक्षण तय किए निकाय चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई. लेकिन मामला हाई कोर्ट में चले जाने के कारण नगर निकाय का चुनाव टल गया. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की नियत आऱक्षण के मामल में साफ नहीं है. जिसके कारण ओबीसी समाज के लोगों में नराजगी है. इसका खामियाजा हेमंत सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना होगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-brahmanand-hospitals-doctor-expressed-concern-over-the-increasing-risk-of-cancer-due-to-tobacco-consumption/">जमशेदपुर
वर्कर्स कॉलेज : ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सक ने तंबाकू सेवन से कैंसर के बढ़ते जोखिम पर जतायी चिंता ओबीसी मोर्चा के धरना में सांसद पहुंचे
उपायुक्त कार्यालय के समीप आयोजित ओबीसी मोर्चा के धरना में पहुंचकर सांसद विद्युत वरण महतो ने मोर्चा की मांगों का समर्थन किया. उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में सरकार ओबीसी के लिए आरक्षण तय नहीं कर पायी है. जनता के हितों को दरकिनार किया जा रहा है. सरकार की मंशा साफ नहीं है. धरना में 10 मिनट रूकने के बाद सांसद जिला सभागार में आयोजित निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए चले गए. उपरोक्त धरना-प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी नीरज प्रजापति समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-investigation-of-economic-eligibility-of-ews-and-obc-a/">जमशेदपुर
: ईडब्ल्यूएस और ओबीसी ए की आर्थिक पात्रता की जांच की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment