Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति

 
Jamshedpur (DHARMENDRA KUMAR) : भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने को लेकर भाजपा ने आपत्ति जतायी है. इस मामले में रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने पिछले दिनों आम बागान मैदान में एमवीआई द्वारा पूरे वैध कागजात होने के बावजूद काम नही करने पर उत्पन्न हुए विवाद की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इससे पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने साकची थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. इस दौरान बताया गया कि एमवीआई अजय कुमार के बयान पर 353 के तहत केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-loyola-student-became-champion-in-chess-competition-at-shane-international-school/">कांड्रा

: शेन इंटरनेशनल स्कूल में चेस प्रतियोगिता में लोयोला का छात्र बना चैम्पियन
केस द्रज करने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इस प्रकरण की कड़ी निंदा की है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि एमवीआई अजय कुमार समेत पूरा विभाग भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबा है. उन्होंने कहा कि पार्टी कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेगी, एमवीआई के ऊपर भी केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी. इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, राजेश कुमार शुक्ल, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही