Search

 
 
 

जमशेदपुर : मकर संक्रांति पर भाजपा ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है. इसे भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं. लौहनगरी जमशेदपुर भी अभी से ही राममय हो गया है. हर ओर भगवा झंडे लहरा रहे हैं. इसी क्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को भाजपा द्वारा साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है. पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है. सुंदरकांड पाठ के विधिवत समापन के पश्चात भक्तजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं दही-चूड़ा के श्रद्धापूर्वक वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swarnarekha-mahotsav-celebrated-by-worshiping-river-aarti-performed/">जमशेदपुर

: नदी पूजन कर मनाया गया स्वर्णरेखा महोत्सव, उतारी गई आरती

दीया, बाती और राम ध्वज का होगा वितरण

भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला दिव्य मंदिर में विराजित होने वाले है, उसी खुशी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है. समापन के मौके पर सभी कार्यकर्ता प्रसाद के रूप में खिचड़ी और दही-चूड़ा का आनंद लेंगे. इसके बाद 14 से 20 जनवरी तक लगातार 7 दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन साकची जिला भाजपा कार्यालय में 11 मिट्टी के दिये, 11 बाती और एक राम ध्वज भेंटकर लोगों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही