Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपाइयों ने स्थापना दिवस पर सुना जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री का संबोधन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को महानगर के भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया. उसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान सभी ने दिल्ली से प्रसारित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. संबोधन सुनने के लिए कार्यालय में बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया था. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज स्थापना दिवस है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को देश सेवा का मुलमंत्र देते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने एवं सेवा का निर्देश दिया. इस दौरान आम लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-21-lakh-stolen-including-cash-from-jnac-contractors-house/">जमशेदपुर

: जेएनएसी के ठेकेदार के घर से नकद समेत 21 लाख की चोरी

सबका साथ एवं सबका विश्वास पार्टी का मूलमंत्र- गोस्वामी

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा अपने मूलमंत्र सबका साथ एवं सबका विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है. इसी मुलमंत्र के तहत सबका विकास किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम किया. प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से दीन-हीन एवं गरीबों की सेवा में जुटने का आह्वान किया. वहां तक पार्टी को पहुंचाने का संकल्प दोहराया जहां के लोग वंचित हैं. सभी ने वरीय नेताओं के मार्गदर्शन को स्वीकार किया. मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, नंदजी प्रसाद, अनिल मोदी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-expressed-grief-over-the-death-of-education-minister/">जमशेदपुर

: शिक्षा मंत्री के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही