Jamshedpur (Sunil Pandey) : चाईबासा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुतकर हेंब्रम का निधन मंगलवार की रात टीएमएच में हो गया. लंबी बीमारी के कारण उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. बुधवार को निधन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, प्रदीप मुखर्जी, आरएसएस के रवींद्र कुमार, अमित कुमार आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा नेता बंटी सिंह ने बताया कि पुतकर हेंब्रम मिलनसार स्वभाव के थे. राजनीति में आने से पहले वे टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा में हो भाषा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके थे. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. श्रद्धाजलि के बाद उनके शव चाईबासा ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-mla-putkar-hembram-passed-away-funeral-today/">चाईबासा
: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन, अंतिम संस्कार आज [wpse_comments_template]
: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन, अंतिम संस्कार आज [wpse_comments_template]
Leave a Comment