Search

 
 
 

Jamsedpur : ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी में भाजपाई मुस्तैद, जिलाध्यक्ष ने किया जीत का दावा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सीमा सुरक्षा बल की निगरानी में रखी गई है. यहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से ईवीएम पर दिन-रात निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगायी गयी है. भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने निगरानी कैम्प में बैठ कर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं. शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कदमा मंडल एवं साकची पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद रहे. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने निगरानी कैम्प का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/bjp-expressed-objection-to-chief-ministers-meeting-with-hemant-soren-in-jail-complained-to-election-commission/">हेमंत

सोरेन से जेल में मुख्यमंत्री की मुलाकात पर भाजपा ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत
उन्होंने कैम्प में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय के संग पार्टी के कई नेता उपस्थित थे. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा जमशेदपुर सीट पर सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद ईवीएम में बंद है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सजग होकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं. श्री ओझा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के साथ बड़ी जीत का दावा किया. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/cm-champai-and-kalpana-soren-attended-the-meeting-of-india-block-said-will-win-14-lok-sabha-seat-of-jharkhand/">इंडिया

ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए सीएम चंपाई व कल्पना सोरेन, कहा, झारखंड की 14 सीटों पर चुनाव जीतेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही