Search

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने शहीद गणेश हांसदा को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur : गलवान घाटी के वीर बलिदानी गणेश हांसदा के आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के नही पहुंचने पर भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कड़ी नाराजगी जताई. गुरुवार को कुणाल षाड़ंगी ने कोसाफलिया गाँव में गणेश हांसदा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान वे शहीद गणेश हांसदा के माता-पिता व भाई दिनेश हांसदा से भी मिले और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गलवान घाटी के शहीद को जहां आज पूरा देश नमन कर रहा है वैसे अमर शहीद के शहादत दिवस के दिन सरकार ने ओछी राजनीति का परिचय दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-one-lakh-bill-forgiven-on-the-initiative-of-mp-pooja-returned-home-healthy/">आदित्यपुर:

सांसद की पहल पर एक लाख का बिल हुआ माफ, स्वस्थ घर लौटी पूजा
उन्होंने इसकी तीव्र शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से शहीद के परिवार को बिजली कनेक्शन और गैस सिलिंडर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाई और आज वाहवाही लूटने आये सरकार के उन मंत्री और विधायकों को परिवार ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वीर शहीद पर पोषित सस्ती राजनीति को सरकार बंद करें. आज शहीद के सम्मान में और उनके परिवार से मिलने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के पास समय नही है, क्योंकि वे कोर्ट के तारीख के लिए व्यस्त हैं. कुणाल षाड़ंगी ने कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह झामुमो के झंडे लगे होने और पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया. देर शाम उन्होंने ग्रामीणों के संग शहीद गणेश हांसदा की शौर्य गाथा पर बनी फिल्म देखी और इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//