Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा ने उलीडीह थाना घेरा, रोड जाम किया, एसआई से की धक्का-मुक्की

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया. भाजपा कार्यकर्ता थाना के एसआई पर भाजयुमो के जिला महामंत्री दीपक तिवारी की पिटाई करने का आरोप रहे हैं. इस दौरान उलीडीह थाना के मेन गेट को बंद कर पुलिस प्रशासन हाय-हाय की नारेबाजी की गई. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भी पहुंचे और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की. इधर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया. भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के कालिकानगर निवासी एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी सीख रही थी. उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने फब्बतियां कसीं. महिला ने युवक को ऐसा करने से मना किया तो बदमाशों ने धमकी दी. महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. जब परिजन बदमाश के घर गए तो उसके घर वालों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये. पीड़िता थाना में शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इस दौरान मानगो थाना के एसआई शशि भूषण उलीडीह थाना पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर उन्हें भगा दिया. इसके बाद मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार और आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार वहां पहुंचे हैं. वे कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम हटाने को कह रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BJP-ULIDIH-GHERAV.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-uproar-in-rajya-sabha-chairman-adjourned-the-proceedings-till-11-am-on-march-13/">राज्यसभा

में विपक्ष का हंगामा, सभापति ने 13 मार्च सुबह 11 बजे तक कार्यवाही स्थगित की

भाजपा कार्यकर्ता के साथ की गई मारपीट

गुंजन यादव ने बताया कि जब पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़िता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया. भाजयुमो के जिला महामंत्री और भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की. इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जिला महामंत्री की पिटाई कर दी. इसमें भाजयुमो के जिला महामंत्री दीपक तिवारी और गौरव राय को चोट लगी. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-happiness-returns-to-bahubali-leader-anand-mohan-singhs-house-daughters-wedding-to-be-held-on-february-15/">पटना:

बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह के घर लौटी खुशियां, 15 फरवरी को होगी बेटी की शादी

मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है : थाना प्रभारी

इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद टुडू ने कहा कि छेड़खानी की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. जहां तक पिटाई की बात है, वह गलत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही