Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाएगी भाजपा

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : आजादी के अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की जमशेदपुर महानगर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. बुधवार को भाजपा जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में हुई. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात अगस्त को सुभाषचंद्र बोस मैदान (आमबगान) से होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा और 13 से 15 अगस्त को `हर घर तिरंगा अभियान` की सफलता की रूपरेखा तय की गई. बैठक में महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल क्षेत्र में नौ से 12 अगस्त तक प्रभातफेरी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. `हर घर तिरंगा अभियान` में प्रभातफेरी की सफलता के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों को कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं, जिले में निवास करने वाले कार्यसमिति सदस्यों को विभिन्न मंडलों में अतिथि नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-conference-organized-at-bardikanpur-sub-health-center/">चाकुलिया

: बरडीकानपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में सम्मेलन आयोजित

स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का होगा यशोगान

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है. इसे हमें सदैव बरकरार रखना है. देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो रहे हैं. केंद्र सरकार और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अमृत महोत्सव के तहत जमशेदपुर में सात अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए साकची आम बागान मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. गुंजन ने शहरवासियों से सात अगस्त को सुबह नौ बजे आम बागान मैदान में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-mudita-chandra-honored-for-her-distinguished-contribution-in-the-field-of-education/">जमशेदपुर

: शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. मुदिता चंद्रा की गईं सम्मानित

इन रास्तों से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने रूट निर्धारित किये हैं. सुबह नौ बजे साकची आम बागान मैदान से पैदल यात्रा प्रारंभ होगी. इसमें ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, डीजे संगीत के बीच कार्यकर्ता व आमजन हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पदयात्रा करेंगे. तिरंगा यात्रा आम बागान से प्रारंभ होकर, बंगाल क्लब, साकची बड़ा गोलचक्कर, आई हॉस्पिटल गोलचक्कर, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, नौ नंबर स्टैंड होते हुए मिल्कीराम बिल्डिंग के रास्ते रामलीला मैदान से शीतला मंदिर गोलचक्कर से होकर वापस आम बागान मैदान में सम्पन्न होगी. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, सन्नी संघी, नीलू झा, अजीत कालिंदी व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही