Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर की ट्रैफिक समस्या पर 6 को डीसी से मिलेंगे भाजपाई

जमशेदपुर शहर की समस्याओं को लेकर महानगर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल 6 जून को पूर्वी सिंहभूम के डीसी से मिलेगा. डीसी से शहर की ट्रैफिक अव्यवस्था और गिरती कानून-व्यवस्था समेत प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर की समस्याओं को लेकर महानगर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल 6 जून को पूर्वी सिंहभूम के डीसी से मिलेगा. डीसी से शहर की ट्रैफिक अव्यवस्था और गिरती कानून-व्यवस्था समेत प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी. यह निर्णय जिला महानगर भाजपा की बैठक में लिया गया. साकची स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की.

 बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया.प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गयी. विचार के बाद सोशल मीडिया के सह संयोजक कौस्तव राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. बैठक में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही