Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपाइयों ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की 127वीं जयंती

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने `नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे`, `भारत माता की जय` और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया. गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा. नेताजी ने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे ओजस्वी नारों से युवाओं में स्वाधीनता की अलख जगाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-busy-preparing-for-agitation-against-baghbeda-police/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पुलिस के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे पंचायत प्रतिनिधि

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय सिंह, अजय सिंह, बबलू गोप, त्रिदेव चट्टराज, बिमल बैठा, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, मीरा शर्मा, अतुल प्रभात, दिलीप पासवान, हरेराम यादव, दसरथ शुक्ला, संजीत चौरसिया, एस कार्तिक, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही