Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण नगर के परिवार को प्रदान किया तिरपाल

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो के लक्ष्मण नगर के एक गरीब परिवार के घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया. इससे बरसात में उन्हें काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. रात्रि के समय वर्षा होने पर परिवार पूरी रात सो नही पाता था. घर में छोटे बच्चें भी कम उम्र में परेशानीयों का सामना कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा मानगो मंडल ने उस परिवार को छप्पर ठीक करने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-chamber-of-commerce-will-run-membership-drive-in-chakradharpur/">चाईबासा

: चक्रधरपुर में सदस्यता अभियान चलाएगा पश्चिम सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स

तिरपाल खरीदने में असमर्थ था परिवार 

इस मौके पर मानगो मंडल के विनोद राय ने कहा कि कोरोना काल के समय से ही काम काज बंद होने के कारण परिवार तिरपाल खरीदने में असमर्थ था. इसकी जानकारी मिलते हीं भाजपा ने सहयोग किया. पार्टी द्वारा इस परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान किया जाएगा. मौके पर वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश शर्मा, संतोष चौहान, शेखर पर्वत, मनोज गिरी, अंकेश कुमार, सुशील पाण्डे, नवनीत तिवारी, दीपक तिवारी, मनोज तिवारी एवं अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही