Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 15-17 घंटे बिजली की कटौती की वजह से लोग परेशान हैं. इस बिजली कटौती की वजह से न सिर्फ आम जनमानस परेशान हो रहे हैं, बल्कि कई उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है. बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित बिजली कट से जनता को हो रही समस्याओं के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित आक्रोश मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह समेत जिलाध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य नेतागण शामिल हुए. भाजपा बिरसानगर मंडल कार्यालय से संडे मार्केट तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए बदहाल बिजली व्यवस्था पर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती, पंखे, मोमबत्ती और लालटेन लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salary-agreement-of-tata-motors-hospital-canteen-workers-an-increase-of-rs-2450/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स हॉस्पिटल कैंटीन कर्मियों का हुआ वेतन समझौता, 2450 रुपये की बढ़ोतरी
पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की जनता भीषण गर्मी में त्राहिमाम कर रहे हैं. पिछले अठाईस महीनों में निकम्मी और निष्क्रिय सरकार के कारण बिजली व्यवस्था ही नही अपितु पूरी सरकारी व्यवस्था चौपट हो गयी है. बच्चों के परीक्षाएं हो रही है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण देश का भविष्य भी प्रभावित हो रहे हैं. पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की जनता से ज्यादा अपने परिवार की चिंता है. हेमंत सोरेन अपने पत्नी के नाम पर 11 एकड़ जमीन लेते हैं, खुद के नाम पर खनन पट्टा, प्रतिनिधि एवं प्रेस-सलाहकार के नाम से ठेका लेते हैं. उन्होंने राज्य में अवैध खनन पर भी सरकार को घेरा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-599-including-329-women-filed-nominations-in-five-blocks-for-three-tier-panchayat-elections/">धनबाद

:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये पांच प्रखंडों में 329 महिलाओं सहित 599 ने किया नामांकन
सांसद विद्युत वरण महतो ने भी बिजली संकट पर हेमंत सोरेन को घेरते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोयले के सबसे बड़े उत्पादक राज्य में बिजली की समस्या से लोगों को जुझना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में लोगों को आभास नही होता था कि वे कंपनी क्षेत्र में रहते हैं बस्ती क्षेत्र में. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विकास कार्यों से कंपनी क्षेत्र और गैर कंपनी क्षेत्र को सुख-सुविधाओं के मामले में समानांतर खड़ा कर दिया था. परंतु आज जमशेदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कट ने आमजनों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dc-and-sp-took-stock-of-the-first-phase-of-polling/">चक्रधरपुर

: प्रथम चरण के मतदान को लेकर डीसी एवं एसपी ने लिया जायजा
जनाक्रोश मार्च के दौरान मिथिलेश सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, रामबाबू शाह, हलदर नारायण शाह, जितेंद्र मिश्रा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, मीणा सिन्हा, लक्ष्मी मिर्धा, रश्मि भारद्वाज, नीलू झा, जय लक्ष्मी, भारती देवी, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, श्रीराम प्रसाद समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, निशांत कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, मानोज वाजपेयी, नीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, कंचन दत्ता, सत्येंद्र रजक, उर्मिला दास, सीमा दास, ममता भूमिज, सुधा यादव, बिमला साहू, विशाल उपाध्याय, नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, बापण बनर्जी, मृणाल बनर्जी, कृपा गोप, अनूप सिंह, अनूप पांडेय, नवजोत सिंह सोहल, ह्नन्नी परिहार, शिंदे सिंह, गौतम दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही