Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास

 
Jamshedpur (DHARMENDRA KUMAR) : आंठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भाजपा कार्यकर्ता आमजनों के संग योगाभ्यास कर योग दिवस मनाएंगे. जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातु फुटबॉल मैदान में 21 जून को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल होंगे. पार्टी ने प्रातः 6:30 बजे कार्यकर्ताओं से बागुनहातु फुटबॉल मैदान में जुटने का आह्वान किया है. पार्टी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं जिला मंत्री मंजीत सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mongo-flat-and-residential-society-association-held-a-meeting-regarding-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स को लेकर मानगो फ्लैट एंड रेजिडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन ने की बैठक
प्रभारी जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं जिला मंत्री मंजीत सिंह ने सभी मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में बागुनहातु फुटबॉल मैदान में आने की अपील की है. योग दिवस के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा एवं उसे अपनाया है. हम सभी योग अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें. भाजपा ने शहर के प्रबुद्धजनों से योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में पहुंचने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही