Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पेट्रोल पंप में घुसी भाजपा लिखी बेकाबू कार, बाल-बाल बचे कर्मी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत बंगाल क्लब के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी. कार ने वाहन में पेट्रोल भर रहे एक कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद पंप कर्मियों ने कार को पकड़ने की कोशिश की पर चालक कार को तेजी से पीछे करते हुए मौके से फरार हो गया. इस घटना में पेट्रोल भरवा रही दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई. घटना शुक्रवार रात 8 बजे की बताई जा रही है. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस मामले में दूसरे कार के चालक ने थाना में लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-accused-acquitted-in-the-case-of-robbery-from-the-collection-agent-of-bandhan-bank/">जमशेदपुर

: बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में चार आरोपी बरी

कार पर लिखा था भाजपा कोषाध्यक्ष

घटना की जानकारी देते हुए पंप कर्मियों ने बताया कि कार तेजी से आई और पेट्रोल भर रहे एक कर्मी को टक्कर मार दी. इस दौरान पेट्रोल का नोजल वाहन से बाहर निकल गया जिससे पेट्रोल भी जमीन पर गिरने लगा. किसी तरह मशीन को बंद किया गया. कर्मी ने बताया कि कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी जिस कारण उसमें कितने लोग सवार थे यह नहीं पता चल सका पर कार में भाजपा कोषाध्यक्ष लिखा हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही