Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिंदू नेताओं की रिहाई के लिए एक माह बाद भाजपा का धरना पार्टी की खिसकती जमीन का परिचायक – मुकूल मिश्रा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कदमा शास्त्रीनगर हिंसा मामले में जेल भेजे गए निर्दोष हिंदु नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को भाजपा के धरना पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा नेता मुकूल मिश्रा ने सवाल खड़े करते हुए कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक नफा नुकसान का आंकलन करने के एक माह बाद चिर निंद्रा से जागी भाजपा जमशेदपुर महानगर समिति. मुकुल ने कहा कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी पुरे देश में हिंदुत्व के ऐजेंडा में हर वक्त खड़ी दिखाई देती है. उस पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई ने शहर की घटना पर एक माह तक रहस्मय चुप्पी साधे रखी. बेकसूर हिंदु कार्यकर्ताओं, भाजपा के हिंदुवादी नेताओं को प्रशासन ने अपराधी की भांति दबिश देकर उनके घरों से गिरफ्तार किया और पुरे शहर के हिंदु जनमानस की भावनाओं को आघात पहुंचाया. तब यही पार्टी हिंदु जन-भावनाओं का ख्याल ना करते हुए सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के इशारे पर किसी तरह के भी आंदोलन करने से भागते रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bar-scam-high-court-summons-case-io-with-case-diary/">जमशेदपुर

बार घोटाला : हाईकोर्ट ने केस आईओ को केस डायरी के साथ किया तलब

सर्वजन हिंदू समिति को खंडित करने का लगाया आरोप

मुकूल मिश्रा ने आरोप लगाया की जब हिंदु नेताओं की रिहाई के लिए एक सर्वदलीय मंच सर्वजन हिंदु समिति बनकर तैयार हो गई थी. आंदोलन काफी आगे बढ़ गया था तब इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता ने अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख भाजपा महानगर को सक्रीय होने का फरमान जारी किया. इससे यह साफ प्रतीत हो गया कि विभिन्न दलों के हिंदु धर्म के नेताओं की एकजुटता और भाजपा के तथाकथित राष्ट्रीय स्तर के नेता की हिंदुओं के प्रति हिन भावना का भांडा फुट जाने के बाद यह धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन राजनितिक नफा-नुकसान को देखकर किया गया है और एक गंदी साजिश के तहत हिंदु नेताओं की बिना शर्त रिहाई के लिए गठित सर्वजन हिंदु समिति को खंडित करने के लिए किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reconstitution-of-bjmo-birsanagar-mandal-new-expansion-of-mahila-morcha/">जमशेदपुर

: भाजमो बिरसानगर मंडल का पुनर्गठन, महिला मोर्चा का नए सिरे से हुआ विस्तार  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही